आजमगढ़ : एक विवाहिता का बीते सोमवार को गौना आया। कुछ घंटे ससुराल में रहने के बाद वह आधी रात को अटैची लेकर घर से फरार हो गयी। देर रात सड़क पर अटैची के साथ घूम रही महिला को देख पुलिस को शक हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस विवाहिता को थाने लायी और ससुराल व मायके पक्ष के लोगों को इसकी सूचना दी। ससुराल पक्ष के लोग मंगलवार की सुबह थाने पहुंचे। पूरे दिन पंचायत जारी रही लेकिन मायके वालों के मौके पर न आने से बात नहीं बनी। घटना का कारण प्रेम-प्रपंच बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मामला सिधारी थाना क्षेत्र का है। छतवारा के पास एक गांव के युवक का सोमवार को गौना आया था। यानि शादी के बाद उसकी पत्नी दूसरी बार ससुराल आयी थी। दिन में सबकुछ ठीक-ठाक रहा। रात में करीब 12.30 बजे जब परिवार के लोग सो गये तो विवाहिता ने एक अटैची में अपना सामान रखा और घर से निकल गयी। वह घूमते हुए छतवारा मोड़ तक पहुंच गयी। तभी वहां से पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस की निगाह विवाहिता पर पड़ गयी। पुलिस ने रात में भटकने का कारण पूछा तो उसने कोई उत्तर नहीं दिया। इसके बाद पुलिस उसे सिधारी थाने लायी।
विवाहिता से परिजनों का नम्बर पता पर ससुराल के साथ ही मऊ जनपद के रहने वाले मायके पक्ष के लोगों को भी सूचना देते हुए थाने पर आने को कहा गया । मंगलवार की पूर्वान्ह करीब 10 बजे विवाहिता के पति, सास सहित दर्जनभर लोग थाने पहुंचे। पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों पर बहू को ले जाने का दबाव बनाती रही जबकि ससुराल पक्ष का कहना था कि अगर वह कोई गलत कदम उठाती है तो जिम्मेदारी कौन लेगा। इसलिए उसे मायके भेजा जाय। मायके पक्ष के लोग देर शाम तक थाने नहीं आये थे। सूत्रों की माने तो पूछताछ के दौरान विवाहिता ने बताया कि वह एक लड़के से प्रेम करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस भी असमंजस्य में फंसी हुई है। वह किसी तरह विवाहिता को ससुराल या मायके भेजकर पीछा छुड़ाने का प्रयास कर रही है।

Blogger Comment
Facebook Comment