देवगांव/आजमगढ़। मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र मे लालगंज के युवा व्यवसायी नितेश मोदनवाल की हत्या पर शोक प्रकट करने मंगलवार को सांसद नीलम सोनकर नितेश के घर पहुंचीं तथा परिजनों को शीघ्र ही हत्याकाण्ड के पदार्फाश का भरोसा दिलाया। सांसद से बातचीत में मृतक नितेश मोदनवाल के चाचा अनिल राज ने उन्हें बताया कि नितेश जब घर से निकला था तो उस समय उसके पास तीन बैग थे किन्तु उसकी हत्या के उपरान्त मौके पर दो बैग ही प्राप्त हुए। मृतक के भाई विवेक ने उक्त बातें पुलिस अधिकारियों से बार बार कही। परन्तु उस समय उसकी बातों को अनसुना कर दिया गया। बैग में मोबाईल व मोबाईल समेत लगभग पचासों हजार का माल था। हमारे भाई व परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं है। पुलिस छिनैती की घटना को आपसी रंजिश बताकर मामले को घुमाने का प्रयास कर रही है। चार दिन बीत जाने के पश्चात् भी अपराधियों के न पकड़े जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नीलम सोनकर ने कहा यह एक दुखद घटना है। अपराधी घटना के चार दिन बीत जाने के उपरान्त भी पकड़े नहीं जा सके। इस अवसर पर सीता चौहान, अनिल राज, रामनयन सिंह, संजय जायसवाल, रजनीश जायसवाल, योगेश सिंह, धर्मेन्द्र सोनकर, यशवन्त साहू, चिन्ता कन्नौजिया, त्रि•ाुवन सोनकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment