
आजमगढ़: निजामाबाद तहसील में बुधवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में अवैध कब्जा, राजस्व, राशन कार्ड के मामले छाये रहे। इस दौरान 61 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। जिसमें छह मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 55 मामले विवादों संबंधित विभाग को सौंप दिये गये। जिलाधिकारी ने वादों के निस्तारण में तेजी लाने व समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों की आनलाइन फीडिंग की जाती है। इसलिए शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। राजस्व विभाग से सम्बन्धित शिकायतों के सम्बन्ध में कहा कि राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर जाकर स्थायी समस्या का समाधान करें। समस्या के समाधान में निष्पक्ष होकर जो सही हो वही कार्य करें। किसी के दबाव में आकर गलत निर्णय न करें। तहसील दिवस में राजस्व से सम्बन्धित शिकायते सबसे ज्यादा आती है। राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी संवेदनशील होकर शिकायतों का निस्तारण करें। तहसील दिवस के अवसर पर कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय रानी कर सराय द्वारा सर्व शिक्षा अभियान से सम्बन्धित स्टाल लगाया गया। खतरीरपुर की महिलाओं ने शिकायत किया कि गांव में अपात्रों को राशन कार्ड बना है पात्रों को नही बनाया गया है। इस शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने विभाग की टीम लेकर ग्राम खतीरपुर में जाकर जांच करें और अपात्रों का राशन कार्ड निरस्त कर पात्रों को राशन कार्ड जारी करें। इस मौके पर डीआईजी उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक दयानन्द मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र वर्मा, तहसीलदार रत्नेश तिवारी, नायब तहसीलदार लालधर यादव, परियोजना निदेशक एसके पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी जीएस शुक्ला, डिप्टी आरएमओ सुनील भारती, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी राजेश नायक, समाज कल्याण अधिकारी राजीव रत्न सिंह, जिला कृषि अधिकारी बसन्त कुमार दूबे आदि उपस्थित थें।
आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
Blogger Comment
Facebook Comment