.

प्रधानमंत्री जन धन योजना में आजमगढ़ का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन

देश के सर्वोच्च सर्वोच्च 07  जनपदों में मिला स्थान 


आजमगढ़: सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ ने प्रधानमंत्री जनधन योजना में पुरे देश में सर्वोच्च 07 जनपदों में अपना स्थान बनाया है।  यह कारनामा आजमगढ़ के तेज तर्रार जिलाधिकारी सुहास एल वाई के नेतृत्व ने संभव कर दिखाया है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी को 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस पर प्रधानमंत्री के हाथों से सम्मानित होना था पर कार्य की व्यस्तता के चलते वह वहां जा नही सके।
                              गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जनधन योजना में आजमगढ़ में 08 लाख से अधिक बैंक खाते खोले गए , इनमेे से 2.50 लाख लोगों ने योजना के अंतर्गत बीमा भी लिया।  रू-पे कार्ड लेने वालों की संख्या 03.50 लाख रही और लोन का लाभ लेने वाले लोग 10,000 से ज्यादा लोग रहे। इन उपलब्धियों के चलते आजमगढ़ जनपद देश के शानदार प्रदर्शन करने वाले सर्वोच्च जनपदों की सूची में शामिल हो गया।
इस प्रकरण में जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि उन्हे बहुत ही संतुष्टि है कि जनपद ने यह गौरव हासिल किया है यह हमारी टीम की कड़ी मेहनत का नतीजा है और और यह आजमगढ़ जनपद का सम्मान है। समारोह में ने जाने पर उन्होने बताया कि इस समय उनके पास मंडलायुक्त का भी कार्यभार और इसी व्यस्तता के चलते वहां जा पाना संभव ने हो सका। उन्होने इस अपलब्धि पर जनपद वासियों को बधाई भी दी। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment