.

नगर पालिका की लापरवाही से दिन में भी जलती रहती है स्ट्रीट लाइटें

उर्जा संरक्षण के प्रति सचेत नही नगर पालिका  


आजमगढ़। ऊर्जा बचाओं के नारे से देश प्रदेश के लोगों को सरकार जागरूक करने के प्रयास में निरन्तर लगी हुई है परन्तु नगरपालिका परिषद आजमगढ़ उर्जा संरक्षण के मामले में जागरूक नही दिख रही है। पालिका कर्मियों की लापरवाही इतनी की नगर के क्षेत्र में गलियों - सड़कों को रात के अंधरे में रोशन करने हेतु लगायी गई स्ट्रीट लाईटें दिन में भी रोशन रहती है। बुधवार को नगर के कई इलाकों में लगी स्ट्रीट लाइटें दिन में जलती रही। उर्जासंरक्षण के प्रति नागरिकों, विद्युत उपभोक्ताओं सहित सार्वजनिक उपक्रमों, नगरपालिका कर्मियों व अधिकारियों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि छोटे-छोटे एक एक को प्रयास से लाखों यूनिट बिजली बचाई जा सकती है। जैसे बूँद - बूँद से सागर बन जाता है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment