.

बलिया में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से उत्साहित हैं कार्यकर्ता

सिधारी में हुई भाजपा की बैठक

 आजमगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (ग्रामीण एलपीजी योजना) कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानन्द राय की अध्यक्षता में सिधारी स्थित एक हाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
 बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री व जनपद के प्रभारी श्रीराम चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को ध्यान में रखकर रोज नई योजनाओ का शुभारंभ कर रही है। इससे पूर्ववर्ती यूपीए की सरकार घोटालों व भ्रष्टाचारों में ही व्यस्त थी। मोदी के नेतृत्व में गरीबों को ध्यान में रखकर तमाम ऐसी महत्वाकांक्षी योजनाए आईं है जिसको हम पार्टी के कार्यकर्ता हर गरीब तक इसका लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे। भाजपा के प्रदेश मंत्री दयाशंकर ¨सह ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का शुभारंभ बलिया से करने का निर्णय लिया। इससे पूरे पूर्वांचल के लोग उत्साहित और गौरवान्वित महसूस कर रहे है। पूरे प्रदेश में जंगलराज, भय व आतंक का माहौल है। गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का कार्यक्रम जो एक मई को प्रधानमंत्री द्वारा शुभारम्भ किया जाएगा यह योजना 2017 के विधानसभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होगा। जहां उत्तर प्रदेश की सरकार गांव, गरीब, किसान को भूल चुकी है वहीं पर भाजपा सरकार इस देश को विकास के पथ पर अग्रसर कर रही है। भाजपा का सपना है इस देश के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा तो देश का विकास नहीं होगा। जिलाध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि जनपद के सभी मंडलों की बैठक 21 अप्रैल को होगी। इसमें मंडलों के बनाए गए प्रभारी अपने-अपने मंडल की बैठक कर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाने के लिए प्रेरित करेंगे। उसी के साथ साथ हर विधानसभा स्तर पर विधानसभा समिति बनाई गई है।
इस मौके पर पूर्व सांसद रमाकांत यादव, देवेन्द्र ¨सह, श्रीकृष्ण पाल, क्षेत्रीय मंत्री अजय ¨सह गौतम, रमाकांत मिश्रा, ऋषिकांत राय, दुर्ग विजय यादव, नागेन्द्र ¨सह, पूर्व नपा अध्यक्ष माला द्विवेदी, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, डा. सौरभ ¨सह सोनू, अंशुमान जायसवाल, विक्रम पटेल, रामपाल ¨सह, तीजाराम, जो¨गद्र राय, राजेश महुवारी, डा. माहेश्वरी कान्त पाण्डेय, घनश्याम पटेल, विजय प्रकाश ¨सह, अमित तिवारी, फूलचंद भारती, श्रीलाल यादव, लक्ष्मण मौर्या उपस्थित थे।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment