गलियों में बिखरे रहते हैं कूड़े-करकट
नालियों से सिल्ट निकाल 15 दिनों से छोड़ा
सफाई कर्मी सड़कों पर झाड़ लगाकर साफ-सफाई कर देते हैं लेकिन कूड़ों को निस्तारित करने में चूक जाते हैं। नगर की गलियों एवं मुहल्लों में नियमित साफ-सफाई ने होने के कारण कुड़े-करकट व सड़ी गली बेकार वस्तुएँ बिखरे पड़े रहते हैं जो वातावरण को प्रदूषित कर बीमारियों को फैलाने के काफी सहायक होती है। एलवल एवं काँशीराम आवास में कूड़े पड़े रहते हैं और नगरपालिका परिषद की दृष्टि नहीं पड़ती। यही नहीं अराजीबाग सहित शहर के कई इलाको में नालों से सिल्ट और कूड़ा निकाल कर वहीँ छोड़ दिया गया है जिसको 15 दिनों बाद भी नहीं हटाया गया है।
वैसे तो स्वच्छता अभीयान पूरे देश में चल रहा है और नागरिकों में जागरूकता भी आयी है लेकिन नगर में कूड़े रखने के डस्टबिन आदि की व्यवस्था नजर नहीं आती है और मजबूरन लोग कूड़ें को सड़कों व गलियों में डालते हैं।

Blogger Comment
Facebook Comment