आजमगढ़। ब्राहम्ण समाज कल्याण परिषद की रैदोपुर स्थित शिविर कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में स्वाधीनता संग्राम के अमर शहीद मंगल पाण्डेय का शहादत दिवस 08 अप्रैल को सिधारी स्थित महर्षि पब्लिक स्कूल में अपरान्ह 3 बजे से मनाने का निर्णय लिया गया है।
शहादत दिवस पर शहीद मंगल पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालने हेतु स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका विषयक गोष्ठी भी होगी।
बैठक में महामंत्री बृजेश नन्दन पाण्डेय, विश्वदेव उपाध्याय, सतीश मिश्र, मनोज कुमार त्रिपाठी, आनन्द मिश्रा, रामाश्रय उपाध्याय, सतीश पाण्डेय, गिरिजा सुवन पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Blogger Comment
Facebook Comment