एन.आर.एच.एम से दूर-दूर तक रिश्ता नही - पूवमंत्री
वोट के माध्यम से लेंगे बदला, करेंगे बसपा को नेस्तानाबूत - जनअधिकार मंच
आजमगढ़। जनधिकार मंच के राष्टीय संयोजक एवं प्रदेश के पूर्वमंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि बसपा साकार ने सीएमओं हत्याकांड से लोगो का ध्यान हटाने के लिए उन्हें एन.आर.एच.एम घोटाले में फंसाकर जेल भेज था । इस घोटाले व एन.आर.एच.एम से उनका दूर -दूर तक कोई रिश्ता नही था और न ही उनके विभाग से ही कुछ लेना देना था। उनका सिर्फ इतना कसूर था कि वह राजधानी में हुए दोनों सी.एम.ओ की हत्या में शामिल हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।श्री कुशवाहा शनिवार को जनधिकार मंच द्वारा निकाली गयी जन सम्पर्क यात्रा के आजमगढ़ पहुंचने पर मंच द्वारा मेहता पार्क में आयोजित सभा को सम्बोधित कर रहे थे। श्री कुशवाहा ने कहा कि पिछल्ले 30-32 सालो से जिस बसपा से जुड़ा था उसी बसपा ने सत्ता के सुख के लिए अपने सिद्धांतो को तोड़ दिया। उन्होंने जब गरीबों , पिछड़ों, व जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात करना शुरू किया तो बसपा को उनकी बातें नागवार लगने लगी। अब उसे सिर्फ सत्ता चाहिए जनता की समस्याओं से कुछ लेना देना नही है। उन्होनें आरक्षण की चर्चा करते हुए कहा कि आरक्षण की पुन: समीक्षा होनी चाहिए। जनसंख्या के आधार पर इसका लाभ देना चाहिए। इसका सही माने में पात्रों को लाभ मिलेगा। उन्होनें यह भी कहा कि उनके बढ़ते जनाधार को देखकर सभी पार्टियां बांखला गयी है कोई जिलाध्यक्ष बना रहा तो कोई प्रदेश अध्यक्ष बना रहा है। लेकिन शायद वह यह नही जानता है कि अब ऐसी पार्टीयों के बहकावें में कोई आने वाला नही है। उन्होंने वोट की बारीकियों के बारे में भी लोगों को बताया । कहा कि वोट से सरकार व राजा बनता है अपनी वोट की ताकत को पहचाने और सही तरीके से उसका उपयोग करें तभी उनकी पहचान बनेगी और अधिकार मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कैलाश मौर्य व संचालन विजपानन्द मौर्य व ऋषिदेव मौर्य ने संयुक्त रूप से किया।


Blogger Comment
Facebook Comment