.

२० अप्रैल को पूर्ण रूप से बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति


आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड 400 के0पी0 उपकेन्द्र खण्ड हाफिजपुर के अधिशासी अभियंता  राम सुरेश ने मंगलवार को बताया कि हाफिजपुर स्थित 220 के0पी0 उपकेन्द्र पर पुराने बस बार को बदलने का कार्य 20 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक किया जायेगा। जिसके परिणाम स्वरूप जनपद आजमगढ़ एवं जौनपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विधुत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। उन्होनें आगे बताया कि 220 के0 पी0 उपकेन्द्र का पुराना बस बार बदले जाने से विधुत आपूर्ति में व्यापक सुधार हो जायेगा। अधिशाषी अभियन्ता ने आजमगढ़ एवं जौनपुर की जनता से सहयोग का अनुरोध भी किया है। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment