शादी के समझौते को लेकर कोर्ट में चल रहा था मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया
मउ : दिवानी कचहरी न्यायालय परिसर में उस समय हंगामा खडा हो गया जब परिवार परामर्श केन्द्र के अन्दर पति-पत्नी के झगड़े में सुलह कराने के लेकर वकील और लड़के पक्ष के लोगो में तू-तू मैं-मैं हो गयी जिसके बाद लड़के के पक्ष के लोगों ने आक्रोशित होकर लड़की पक्ष के वकील रुपेश पाण्डेय पर अपना लाइसेन्सी रिवाल्वर लगाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। कचहरी परिसर के अन्दर ही जैसे ही दूसरे वकीलों ने अधिवक्ता के उपर पिस्टल लगाते हुए देखा वकील दौड पड़े और धमकी देने वाले दोनों युवकों को धर दबोचा और जमकर धुनाई कर दिया। कचहरी परिसर के अन्दर का मामला होने के कारण तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों युवकों हिरासत में ले लिया। लड़की ने बताया कि उसकी ससुराल गोरखपुर जिले गोला के रमतिया पुर गाव में है और मेरा घर मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में है। दहेज के लिए मेरे पति मुझको रखने के लिए तैयार नहीं थे, मामला कोर्ट में चल रहा था आज समझौते के लिए बुलाया गया था जब बात नही बनी तो हमारे वकील के उपर पिस्टल लगाकर धमकी देने लगे। वकील ने कहा कि लड़के पक्ष के लोगों ने रिवाल्वर लगा कर जान से मारने की धमकी देने लगे हैं। कचहरी परिसर के अन्दर की इस घटना से एक बार कोर्ट की सुरक्षा में चूक को उजागर कर दिया है। घटना के बाद कोर्ट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर भी सवाल उठने लगा है।
आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
Blogger Comment
Facebook Comment