.

कम्प्यूटर जागरूकता हेतु डेल की पहल

शहर के दो स्कूलों में हुए क्विज कान्टेस्ट पुरस्कृत किये गये बच्चे


आजमगढ़। डेल बैक टू स्कूल आफर के तहत नगर के दो विद्यालयों में कम्प्यूटर सम्बन्धित क्विज कान्टेस्ट कराया गया। एलवल मुहल्ले के स्थित सेण्ट जेवियर्स स्कूल तथा जी0 डी0 ग्लोबल स्कूल में इंस्यायर विन प्रतियोगिता हुई जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सेन्ट जेवियर्स स्कूल के ऐवेशी यादव, उन्नति गौड एवं आशुतोष यादव को पुरस्कृत किया गया जबकि जी0डी0 ग्लोबल स्कूल के जान्हवी सिंह, तनिष्क बर्नवाल तथा आर्या यादव विजय हो पुरस्कृत किये गये। डेल शो रूम डालमिया कम्प्यूटर के मालिक सौर•ा डालमिया ने बताया कि बच्चों में कम्प्यूटर के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से डेल की तरफ से क्विज कान्टेस्ट कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कम्प्यूटर जागरूकता वाहन के साथ आये अनीस ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कम्प्यूटर की नई जानकारी गेम तथा अन्य उपयोगी ज्ञान के स्तथ सुरूचि पैदा करना प्रमुख है। जागरूकता वैन इलाहाबाद , जौनपुर, वाराणसी, मऊ, सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों से होता हुआ शुक्रवार को आजमगढ़ पहुंचा है। टीम में एंकर संजय सोनी, मनोज एवं संतोष शामिल रहे। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment