.

महिला प्रधान पर हमला , 06 लोग हुए नामजद

आजमगढ़ : चुनाव में मात खाये दो पूर्व प्रधानों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार की सुबह महिला प्रधान पर जानलेवा हमला किया। बीच-बचाव के लिए आये पति व देवर को भी मारपीटकर घायल कर दिया। इस दौरान दबंगों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की। हमलावर अगजनी का प्रयास कर रहे थे तभी मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस देख हमलावर फरार हो गये। एक हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हाल में हुए पंचायत चुनाव में अहरौला थाना क्षेत्र के पूरब पट्टी ग्रामसभा से सरोज यादव (30) पत्नी विजय यादव ग्रामप्रधान चुनी गयीं। चुनाव में पूर्व प्रधान सरजू यादव व महेंद्र यादव को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे सरजू यादव व महेंद्र यादव अपने दर्जनभर साथियों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर सरोजा यादव के घर हमला बोल दिया। उस समय सरोजा बरामदे में थी। दबंगों ने उसे लाठी-डंडे से बुरी तरह मारपीट दिया। प्रधान की पिटाई होते देख उसके पति विजय यादव व देवर बीच-बचाव का प्रयास किये तो दबंगों ने उन्हें भी मारपीटकर घायल कर दिया। बरामदे में खड़ी मोटरसाइकिल आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया।
दबंग हमलावर प्रधान के घर में आग लगाने जा रहे थे, तभी मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस देख हमलावर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने महेंद्र यादव को दबोच लिया। घायलों को उपचारार्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सरजू यादव सहित 6 लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ व जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला पंजीकृत किया है। घटना से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment