.

नेशनल खो-खो चैम्पियनशिप पूरे देश से 32 टीमें भाग लेंगी


बूढ़नपुर (आजमगढ़): प्रियंका महाविद्यालय नरफोरा में प्रियंका गोल्ड कप जूनियर नेशनल खो-खो चैम्पियनशिप का आयोजन आगामी 11 नवंबर से 15 नवंबर तक किया गया है। प्रतियोगिता में 32 राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी तो समापन अवसर की मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन होंगी। चैम्पियनशिप की सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रेस-प्रतिनिधियों से वार्ता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया डा. राकेश सिंह  ने बताया कि पिछले वर्ष 13, 14 व 15 मई को प्रियंका गोल्डकप आल इंडिया खो -खो चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था जिसकी सफलता को देखते हुए इस बार नेशनल चैम्पियनशिप का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुल केंद्र शासित प्रदेशों सहित 32 राज्य की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, अंडमान निकोबार, उड़ीसा, मणिपुर, नागालैंड, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, गोवा आदि राज्यों के टीमों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। बताया कि भारतीय खो-खो संघ व ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजीव मेहता, सचिव भारतीय खो-खो संघ सुरेश शर्मा की देख-रेख में चैम्पियनशिप संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि समापन समारोह की मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन शामिल होंगी। अंत में बीएसए बलिया व चेयरमैन उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन डा. राकेश ¨सह की देखरेख में प्रियंका ¨सह जिला सचिव खो-खो संघ को आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया है। विनोद ¨सह उत्तर प्रदेश खो-खो संघ महासचिव, डा काली प्रसाद ¨सह जिलाध्यक्ष खो -खो संघ , राकेश ¨सह अरुसा जिला उपाध्यक्ष खो-खो संघ को अलग -अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके जिलाध्यक्ष डा. काली प्रसाद ¨सह, धर्मेंद्र प्रताप ¨सह, दिनेश ¨सह, विनोद ¨सह, प्रियंका ¨सह थीं। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment