.

लालगंज : शिविर में हुआ विकलांगों का परीक्षण

लालगंज ( आजमगढ ) स्थानीय तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी लालगंज ने शीतला प्रसाद यादव की अध्यक्षता में विकलांग कल्याण शिविर का आयोजन किया शिविर में सैकड़ों  विकलांग पुरूष एवं महिलाएं तथा बच्चों का हाथ पैर, आंख, कान, नाक, सहित शरीर के विभिन्न अंगो का परीक्षण कराया गया।  परीक्षण में तहसील क्षेत्र के तमाम गांवों से आये विकलांग  व्यक्तियों को परीक्षण के अलावा कृत्रिम अंग प्रदान करने के बारे में विस्तार से बताया गया । इस दौरान उपजिलाधिकारी लालगंज शीतला प्रसाद यादव ने विकलांग जन विकास विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाएं कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना, विकलांग जन से शादी करने पर पुरस्कार, निशुल्क बस यात्रा, आरक्षण की व्यवस्था, दुकान निर्माण संचालन योजना, आदि के बारे में विस्तार से बताया गया । इसके अलावा उन्होंने कहाकि जिन विकलांग व्यक्तियों का अभी तक प्रमाण पत्र नहीं बना है उनके लिए तहसील परिसर में जल्द से जल्द कैप लगवाया जायेंगा इस दौरान, तहसीलदार लालगंज गजानन दूबे, विकलांग जन विकास अधिकारी राजेश कुमार राय, राजेन्द्र सिंह खन्ना, राजनाथ यादव, कुंजन यादव, सहित लोग रहें ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment