.

खम्बे से गिर प्राइवेट लाइनमैन की मृत्यु


देवगांव/आजमगढ़। देवगांव विद्युत विभाग मे प्राइवेट लाइनमैन की खंभे से गिरने से मृत्यु हो गयी। शनिवार को दिन के लगभग ढाई बजे देवगांव कोतवाली थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी प्राइवेट लाइनमैन 45 वर्षीय लक्ष्मी पुत्र जिउत चैहान बसही अकबालपुर गांव स्थित खम्भे पर चढ़कर बिजली दुरूस्त कर रहा था कि अचानक बिजली की चपेट मे आकर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल होगया। गांव वासियों ने आनन फानन उसे स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया किन्तु हालत गंभीर देखते हुये उसे एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी टिकरगढ लालगंज ले जाया गया जहां से हायर सेंटर के लिये रेफर कर दिया गया। वाराणसी जाते समय रास्ते मे ही उसकी मृत्यु होगयी। मृतक चार भाइयों मे सबसे बड़ा था जबकि उसके तीन भाई मनिकराज, धर्मराज, हंसराज हैं। मृतक के केवल एक पुत्र 13 वर्षीय प्रवीण है जबकि उससे छोटी दो पुत्रियां नेहा व सुहानी हैं। मृतका की पत्नी राधा तथा मां बेइला का रो रो कर बुरा हाल हो गया । मृतक के सरल स्वभाव का होने के कारण उसकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करने वालों को उसके घर तांता लगया। जबकि उसके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment