.

मंडलायुक्त ने समीक्षा बैठक में लोहिया ग्रामो को संतृप्त करने के निर्देश

आज़मगढ़ 12 मार्च -- आयुक्त आज़मगढ़ मण्डल आरपी गोस्वामी ने विकास कार्यक्रमों तथा कर एवं करेत्तर राजस्व की वसूली तथा अन्य राजस्व कार्यो की मण्डलीय समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि ग्रामीण विद्युतीकरण, सड़क निर्माण तथा लोहिया ग्रामों का संतृृप्तीरकण शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रम हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में और तेजी लाई जाय। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया इन कार्यक्रमों के साथ ही अन्य सभी विकास कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण करें तथा मानक व गुणवत्ता के साथ कार्यो को समय से पूरा करायें। आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित उक्त समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मण्डलायुक्त श्री गोस्वामी ने पाया कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत मण्डल के तीनों जनपद में बड़ी संख्या में गावों, मजरों को संतृृप्त तो कर दिया गया है परन्तु विद्युत कनेक्शन दिये जाने की स्थिति काफी खराब है। इसपर उन्होने नाराजगी त्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि  केवल गावों तक बिजली पहुंचा देना ही काफी नहीं है बल्कि ग्रामवासियों को कनेक्शन देने में भी तेजी लाई जाय। इसी प्रकार लोहिया ग्रामों के संतृृप्तीकरण के सम्बन्ध में भी उन्होने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी लोहिया ग्राम में कोई कार्य अवशेष रह गया हो तो उस पर तत्काल ऐक्शन लेते हुए कार्य 15 दिन के अन्दर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
  मण्डलायुक्त श्री गोस्वामी ने 15 एवं 16 मार्च को क्रमशः जिला मुख्यालयों एवं विकास खण्डों पर आयोजित होने वाले समाजवादी विकास दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि तैयारियों का लगातार जायजा लेते रहें तथा यह सुनिश्चित कर लें कि आयोजन के दिन किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आने पाये। उन्होने कहा जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जिन लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना है उनके बैठने, पानी आदि की व्यवस्थायें बिल्कुल दुरुस्त रखें। इसी प्रकार विकास खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारियों से भी तैयारियों को जायजा लेते रहें। मण्डलायुक्त ने आगामी जुलाई माह में पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले वन महोत्सव के सम्बन्ध में मण्डल स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए वन संरक्षक को निर्देश दिया कि वृक्षारापेण हेतु स्थलों का चयन कर गडढों की खुदाई पहले पहले करा लें ताकि मण्डल में लक्ष्य के अनुसार निर्धारित तिथि को 22 लाख पौधों का रोपण किया जा सके। श्री गोस्वामी ने इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन तथा नकली एवं डेट एक्सपायर्ड दवाओं के प्रयोग से अनेक बीमारियाॅं पैदा होती हैं। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्य पदार्थों, नर्सिंग होम, मेडिकल स्टोर्स आदि की तत्काल चेकिंग प्रारम्भ कर दें तथा दोषी पाये जाने पर सख्त कार्यवाही करें। उन्होने तीनों जनपद के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी दिनों में पड़ने वाले त्योहारों को देखते हुए अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की चेकिंग करायें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान अवगत करया गया कि बैंकों द्वारा खाता खोलने में की जारही दिक्कतों के कारण योजना का सुचारू रूप से क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है। इस पर मण्डलायुक्त ने सभी एलडीएम को निर्देशित किया कि वांछित अभिलेख के साथ आवेदन करने वाले लाभार्थियों का खाता खोलना सुनिश्चित करें तथा अनावश्यक हीला हवाली करने वाले शाखा प्रबन्धकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आज़मगढ़ सुहास एलवाई, डीएम वैभव श्रीवास्तव, अपर आयुक्त अलिन कुमार मिश्र व पीके श्रीवास्तव, संयुक्त विकास आयुक्त हीरालाल, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या राजाराम यादव, मुख्य विकास अधिकारी मऊ गिरिजेश कुमार त्यागी,  संयुक्त कृषि निदेशक मुहम्मद आरिफ सिददीकी, वन सरंक्षक चैतन्य नरायन, उप निदेशक उद्यान अखण्ड प्रताप सिंह, मुख्य अभियन्ता विद्युत पृृथ्वीपाल सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी आरएस त्रिपाठी, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग अनीस अहमद सहित अन्य सम्बन्धित विभागोें के अधिकारी उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment