.

मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

आजमगढ़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय के तत्वावधान में शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वादों का निस्तारण व सुलह-समझौते व स्वीकारोक्ति के आधार पर किया गया। लोक अदालत में सिविल वाद के 16 व मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद के आठ मामलों का निस्तारण कर 13 लाख 28 हजार 796 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
सिविल अपील के तीन वादों का निस्तारण किया गया वहीं विद्युत अधिनियम के सात वादों का निस्तारण कर चार हजार 195 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। जेरवापसी के चार वादों निस्तारण मौके पर किया गया तथा आठ लाख 36 हजार 228 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। फौजदारी वाद के 358 वादों का निस्तारण कर 86 हजार 850 रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया। फौजदारी वाद के 270 व राजस्व वाद के 720 वादों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। उत्तराधिकार वाद के 22 का निस्तारण कर 57 लाख 58 हजार 919 रुपये की धनराशि वसूली गई। भरण-पोषण के 31 वादों का निस्तारण किया गया तथा भरण-पोषण के लिए 14 लाख 46 हजार रुपये की धनराशि वसूली गई। स्थायी लोक अदालत के चार वादों का निस्तारण मौके पर किया गया। कुल 1443 वादों का निस्तारण किया गया।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment