आजमगढ़ : जिला विकलांग जन विकास अधिकारी राजेश नायक ने बताया कि जनपद आजमगढ़ में विकलांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अग/सहायक उपकरण उपलब्घ कराने के लिए परीक्षण शिविर(एसेसमेन्ट कैम्प) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण(एलिम्को) कानपुर कानपुर द्वारा आयोजन तहसीलवार एवं तिथिवार निम्न प्रकार है। लालगंज में 12 मार्च, फूलपुर में 13 मार्च, बूढ़नपुर में 14 मार्च, निजामाबाद 16 मार्च, सगड़ी 17 मार्च, सदर 18 मार्च, मेंहनगर 19 मार्च, मार्टिनगंज 20 मार्च 2016 को तहसील प्रांगण में आयोजन होना है। उन्होने समस्त उप जिलाधिकारियों, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी से अुनरोध किया है कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से व्यापक प्रचार-प्रसार करायें तथा साथ ही साथ मा0 जनप्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया है कि सम्बन्धित तहसील पर अपने-अपने क्षेत्र के विकलांगजनों को उपस्थित रहने हेतु बतायंे जिससे जनपद का कोई पात्र विकलांग व्यक्ति सहायक उपकरण(ट्राईसाइकिल, ह्वीलचेयर, बैशाखी,छड़ी आदि)पाने से वंचित न रह जाये। उक्त के अतिरिक्त वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभागीय बजट से सभी विकलांगजनों को ट्राईसाइकिल, ह्वीलचेयर, बैशाखी,छड़ी आदि दिये जाने है, जिसकें लिए पात्र विकलांगजन यथाशीघ्र आवेदन पत्र पूर्णकर सीधे जिला विकलांग जन विकास कार्यालय विकास भवन में जमाकर उक्त योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
Blogger Comment
Facebook Comment