.

वैज्ञानिको की सलाह से खेती करना बहुत लाभप्रद -मंडलायुक्त

तीन दिवसीय किसान मेला शुरू 



आजमगढ़ : आयुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ आर.पी.गोस्वामी ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित होमगार्ड ग्राउण्ड में एग्रोक्लाईमेटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक ढ़ग से लगायी गयी सूचना परक स्टाल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मण्डलायुक्त में दीप प्रज्ज्वलित कर मेले के अवसर पर आयोजित गोष्ठी का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि आयुक्त महोदय ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह किसान मेला बहुत बड़ा लगाया गया है। इस मेले के उद्देश्य है कि किसानों में जागरूकता पैदा करना है। उन्होनें कहा कि 1960 के दशक में हमारे यहां अनाज खाने को भी नहीं होता था, अमेरिका से गेहॅू मगाया जाता था और हम लोग खाते थे। आज हम खाद्य पदार्थ के मामले में आत्मनिर्भर हो गये है। इसका एक मात्र प्रयास हमारे वैज्ञानिको का रहा है। हमलोग वैज्ञानिको द्वारा बताए गये जानकारियों के माध्यम से खेती किसानी करने लगे। वैज्ञानिक द्वारा दी गयी जानकारियों के आधार पर उन्नतिशील प्रजाति के बीज, खाद, पानी दवाई का प्रयोग किसान करने लगे जिसके कारण हम अनाज के मामले में आत्मनिर्भर हो गये है। उन्होने बताया कि कम वर्षा होने के बावजूद हमारे किसान कम पानी वाले धान की प्रजातियों को खेतो में लगाये और अच्छी पैदवार हुई।
उन्होने कहा कि हमारी सरकार भी किसानों के आर्थिक स्थिति को मजबूत बनााने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओ को चला रही है। किसानो को अधिक को अधिक खेती से लाभ हो इसके लिए समय-समय पर किसान को खाद उपलब्ध करायी जाती है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को सुविधाए देने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया है। पंजीकरण के द्वारा ही किसानों को सब्सिडी की धनराशि सीधे किसानों के खाते में जाएगी। बिना पंजीकरण कराये कृषि विभाग से सम्बन्धित कोई भी सुविधा किसान को नही मिलेगी। उन्होने किसान से अपील किया कि वैज्ञानिकों द्वारा दी गयी सलाह के अनुसारखेती-किसानी करें तो अधिक से अधिक पैदावार मिलेगा। उन्होेने कहा कि अनाज, सब्जी, दलहन, तिलहन के मामले मे हमारी पैदावार दिन-प्रतिदिन कम लागत में और कम खेत में बढ़ रही है।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने किसानों से पूंछा कि बीज के सब्सिडी का पैसा खाते में गया कि नही। सभी प्रगतिशल किसानों ने हां में उत्तर दिया। उन्होने किसानों से कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ खाते के माध्यम से मिलेगा। इसलिए सभी किसान अपना बैंक खाता और आधार कार्ड बनवा लें। उन्होने कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा बताए गये रास्ते से खेती करें और फायदा उठाए। उन्होने कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि संवेदनशीलता से किसानों की समस्यों को सुने और हल करें। गोष्ठी में सावित्री देवी ने कहा कि आज विश्व महिला दिवस है। महिलाएं सुई से लेकर तलवार, सड़क से संसद तक भेजी जाती है। लोगों को सोच और नजरिया में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। जब तक महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर नही चलेगी तब तक विकास असम्भव है। इस अवसर पर जाूद का शो, तथा सांस्कृति कार्यक्रम बीच-बीच में होते रहे। इस अवसर पर आयुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ और जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह और शाल देकर सम्मानित किया गया। आयुक्त महोदय ने सावित्री देवी को शाल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक आर0बी0 सिंह, उप कृषि निदेशक बलिया टी0पी0 शाही, जिला कृषि अधिकारी बसन्त कुमार दूबे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 वी0के0 सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वयक शशीकान्त तथा वैज्ञानिक गण उपस्थित थें।
किसान मेेले मे कृषि विभाग, उ0प्र0 भूमि सुधार निगम, ब्रहमास्त्र ग्रामोद्योग संस्थान, अंकित सेवा संस्थान,देवरिया, टाटा केमिक्लस, सरल फर्टिलाइजर्स प्रा0लि0, इन्डियन फामर्स फर्टिलाइजर्स को-आपरेटिव लि0, कानपूर फर्टिलाइजर्स एण्ड सीमेन्ट लि0, दयाल फर्टिलाइजर्स ग्रुप, उ0प्र0 बीज किसान निगम, पशुपालन विभाग, पंजाब ट्रेडर्स, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, क्षेत्रिय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला, डाल्फिन एग्रोसील्ड, एग्रो केमिकल्स एण्ड फर्टिलाइजर्स, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, यूनियन बैंक, औद्योगिक विकास संस्थान मधेसिया, हरिओम फूड प्रोडक्टस, पंचायती विभाग द्वारा आकर्षक ढंग से प्रदर्शनी लगायी गयी है। प्रदर्शनी में रू0 12,000/- में प्री कास्ट शौचालय आकर्षण का केन्द्र है। इसके अलावा उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महिलाओं एवं किशोरियों के माहवारी प्रबन्धन हेतु रेगुलर पैड भी प्र्याप्त मात्रा में कम कीमत में मेले में उपलब्ध है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment