आजमगढ़ : जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि प्रदेश सरकार का सन्तुलित विकास और जन कल्याण सम्बन्धी पहल तथा उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद मुख्यालय एवं विकास खण्ड में समाजवादी विकास दिवस आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम 15 मार्च को आई0टी0आई0 ग्राउण्ड में तथा 16 मार्च 2016 को समस्त विकास खण्ड मुख्यालयों पर आयोजित किया जायेगा। उन्होेने बताया कि 15 मार्च 2016 को माह का तृतीय मंगलवार होने के कारण तहसील दिवस का भी आयोजन होता है। शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 15 मार्च 2016 को मुख्यालय पर समाजवादी विकास दिवस के अवसर पर वृहद्ध कार्यक्रम आयोजित होने के कारण 15 मार्च को होने वाला तहसील दिवस अब 14 मार्च 2016 को सम्पन्न होगा। 14 मार्च 2016 को आयोजित होने वाला तहसील दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सगड़ी में आयोजित होगा। समस्त जिला स्तरीय अधिकारी 14 मार्च 2016 को तहसील सगड़ी में आयोजित होने वाले तहसील दिवस में समय से भाग लेना सुनिश्चित करें।
Blogger Comment
Facebook Comment