.

सचिव पर पांच लाख नकदी डकारने का आरोप, समिति सीज


आजमगढ़ : जिले की सदर तहसील अंतर्गत साधन सहकारी समिति अमिलो सीज कर दी गई। वहां के प्रभारी सचिव पर पांच लाख गबन करने तथा समिति की जांच के दौरान कथित भारी अनियमितता के मद्देनजर यह कार्रवाई हुई है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता प्रेमचन्द प्रजापति के निर्देश पर गोदाम पर ताला जड़ा गया। साधन सहकारी समिति अमिलो के प्रभारी सचिव पर समिति की आरकेबी (खाद एवं बीज) मद में भेजे गए सरकारी बजट का पांच लाख रुपये गबन का अधिकारियों द्वारा आरोप लगाया गया। आरोपी सचिव के फरार होने के कारण विभागीय जांच में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने उक्त गोदाम को सीज कर सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है। अपर जिला सहकारी अधिकारी राधेश्याम ¨सह के साथ गए अन्य विभागीय अधिकारियों ने शुक्रवार को दिन में 11 बजे उक्त कार्रवाई की। साधन सहकारी समिति अमिलो के प्रभारी सचिव लल्लन ¨सह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण न देने की दशा में सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment