.

कैदियों का स्थानांतरण जल्द ही इटौरा चंडेश्वर स्थित नये जेल में


आजमगढ़ : जिला/ मंडल कारागार में बंद कैदियों का स्थानांतरण जल्द ही इटौरा चंडेश्वर स्थित नये जेल भवन में किया जाएगा। इसके लिए शासन को लिखा गया है। इसके अलावा कुछ उदंड कैदियों के बारे में जानकारी मिली है जिन्हें गैर जिले की जेलों में स्थानांतरित करने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देशित कर दिया गया है।  यह जानकारी जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शुक्रवार को जिला/मंडल कारागार जिला जज अखिलेशचंद्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र व सीजेएम ओमप्रकाश के साथ  प्रेस-प्रतिनिधियों को दी। जिलाधिकारी ने बताया कि यह मासिक निरीक्षण था। सभी बैरकों में कैदियों से उनको मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के साथ खान-पान की जानकारी ली गई। सीजेएम ने कैदियों की नियमित पेशी सहित अन्य व्यवस्था के बारे में पूछा। जिलाधिकारी ने बताया कि बताया कि कुछ कैदियों के हरकत के बारे में शिकायत मिली है जिन्हें जल्द ही दूसरे जिलों के जेलों में भेजा जाएगा। बताया कि नये जेल में कैदियों के स्थानांतरण के लिए शासन को लिखा गया है। निरीक्षण के दौरान किसी आपत्तिजनक वस्तु के न मिलने से जिलाधिकारी ने इनकार किया। बताया कि जेल की बेहतर व्यवस्था के सुधार के लिए निर्देश दिए गए हैं।
  
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment