.

विवाह समारोह में नृत्य के दौरान जमकर मारपीट

आजमगढ़. निजामाबाद थाना क्षेत्र के बनगांव में गुरूवार की रात शादी में आर्केस्ट्रा नृत्य के दौरान दो पक्षो में मारपीट हो गयी। क्षेत्र के बघौरा इनामपुर ग्राम निवासी राजाराम मौर्य के पुत्र प्रमोद की बारात वनगांव निवासी कवलधारी मौर्य के घर गई थी। द्वारचार व जयमाल के बाद वर पक्ष द्वारा बुलाई गई आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। वहां आसपास के गांव फरीदाबाद, अंबरपुर व बीबीपुर गांव के भी कुछ युवक मौजूद थे। रात करीब साढ़े दस बजे नशे में धुत कुछ युवक स्टेज में चढ़ गए और नाच रही महिलाओं के साथ  अशोभनीय  हरकत  करने लगे। इसका वर व वधू दोनों पक्षों ने विरोध किया तो मनबढ़ युवकों ने वधू के बहनोई हरेन्द्र मौर्य व उसके साथी संतोष दोनों निवासी ग्राम तमौली मोलनापुर थाना रानी की सराय को मारपीट कर गंभीर रूप घायल कर दिया। इसके बाद तो दोनों पक्षों में एक घंटे तक जमकर लाठी-डंडा चला। इस दौरान वहां मौजूद फरिहां पुलिस चौकी के प्रभारी व आरक्षी मूकदर्शक बने रहे। चौकी प्रभारी की सूचना पर देर रात जब वहां अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा तो हमलावर वहां से खिसक लिए। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हरेन्द्र व उसके साथी संतोष अ‌र्द्धसैनिक बल में कार्यरत हैं। घटना के बाबत थाने में शुक्रवार की शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली थी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment