.

जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की हुई शुरुआत


आज़मगढ़ : जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने सिधारी स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत अन्त्योदय गृहस्थी एवं पात्र गृहस्थी के 80 लभाथियों को खाद्यान्न देकर सरकार की महत्वकाक्षी योजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि यह योजना माह मार्च 2016 से प्रभावी है। इस योजना के अन्तर्गत मात्र दो प्रकार की राशन कार्ड की श्रेणियां है। अन्त्योदय पात्र गृहस्थी एवं पात्र गृहस्थी/वी.पी.एल. कार्ड धारको को पात्र धाको में शामिल कर लिया गया है। उन्होनें कहा कि जनपद की कुल जनसंख्या 4613,913 है जिसमें ग्रामीण जनसंख्या 42,20,512 व नगरीय जनसंख्या 3,93,401 है। जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत अबतक जनपद में अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी सहित 6,25,607 कार्ड धारको को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत चयनित करके खाद्यान्न का आवंटन किया गया है। जनपद में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के कुल पात्र गृहस्थी राशन कार्डो की संख्या 5,19,824 व यूनिट/जनसंख्या 27,29,196 है। जनपद की कुल जनसंख्या 46,13,913 का 59.15 प्रतिशत जनसंख्या को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।  
उन्होनें बताया कि जनपद की कुल जनसंख्या 46,13,913 के सापेक्ष पात्र गृहस्थी जनसंख्या (27291996) एवं अन्त्योदय गृहस्थी जनसंख्या (526058) कुल जनसंख्या 32,55,254 जो 70.55 प्रतिशत है, को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत चयनित किया गया है। उन्होने बताया कि पात्र गृहस्थी में से अबतक 20,000 अपात्रों को डी डूप्लीकेशन प्रक्रिया से पात्रता सूची से हटाया गया है तथा शेष अपात्रों को सत्यापनोपरान्त प्राप्त आखया के पश्चात् पात्रता सूची से हटाया जायेगा तथा उनके स्थान पर पात्र लाभार्थियों का चयन कर फीडिंग की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि गरीब अब भूखा नही रहेगा। यह योजना गरीबो के लिए वरदान साबित होगी। यह योजना अधार कार्ड से जोड़ी जा रही है। इस योजना में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइस नही होगी। कालाबजारी को पूर्ण रूप से रोकने की व्यवस्था की गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला ने बताया कि पात्र गृहस्थी में गेहूँ प्रति यूनिट 3.50 कि0ग्रा0 वितरण दर रू0 2.00 प्रति किलों, चावल प्रति यूनिट 1.50 कि0ग्रा0 वितरण दर रू0 3.00 प्रति किलो0ग्रा0 की दर से तथा अन्त्योदय परिवार के अन्तर्गत गेहूँ प्रति कार्ड 10 कि0 ग्रा0 वितरण दर रू0 2.00 प्रति किलो तथा चावल प्रति कार्ड 25 कि0ग्रा0 वितरण रू0 3.00 प्रति की दर से लाभार्थियों को दिया जायेगा। इस अवसर पर डिप्टी आर.एम.ओ. सुनील भारती भी उपस्थित थी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment