.

पिकप ने बालक को रौंदा,हुई मौत

निजामाबाद (आजमगढ़) :  वैसे तो पिकप औसत तौर प्रतिदिन दुर्घटना को अंजाम दे रही है पर आज स्थानीय कस्बे में स्थित ठाकुरद्वारा के समीप गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बड़े भाई को बुलाने जा रहे 12 वर्षीय बालक को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद डाला, इस घटना ने सड़क सुरक्षा के प्रयासों पर एक बार फिर सवाल खड़ा के दिया। वाहन में फंसकर लगभग सौ मीटर तक एक बालक घिसटते चला गया। आनन-फानन उसे एंबुलेंस पर लाद कर जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। निजामाबाद कस्बे के कस्बा मुहल्ला निवासी श्रवण कुमार गोंड के रिश्तेदार के घर मंगलवार को वैवाहिक कार्यक्रम था। मंगलवार को श्रवण की पत्नी मुन्ना देवी अपने बच्चों गुड़िया, निशा व सबसे छोटे पुत्र शुभम (12) के साथ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासा धाम निवासी बहन के घर आयोजित शादी में शादी होने के लिए घर से निकली। सुबह करीब साढ़े आठ बजे आटो में सवार महिला ने ठाकुरद्वारा के पास आटो रुकवा कर वहां एक दुकान पर काम कर रहे बड़े पुत्र कृष्ण मुरारी को बुलाने के लिए अपने छोटे पुत्र शुभम को उसके पास भेजा। शुभम जैसे ही आटो से उतर कर आगे बढ़ा, तेज रफ्तार पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वाहन में फंसकर शुभम लगभग 100 मीटर तक घिसटते चला गया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर किसी तरह वाहन रुका और वाहन में फंसे बच्चे को अलग किया गया। आनन-फानन घायल व अचेत बच्चे को एंबुलेंस में लाद कर जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव तथा वाहन को कब्जे में ले लिया है।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment