.

उर्स हाफिज ए मिल्लत में पुहंचे आला अधिकारी

मुबारकपुर/सठियांव/आजमगढ। अलजामे  अतुल अशरफिया  मुबारकपुर के संस्थापक  हाफिज ए मिल्लत के उर्स में जहाँ देश विदेश के लाखों जायरीनों ने  लिया वहीं जनपद के   आला अधिकारियों ने  भी लिया। इस पावन मौके पर मण्डलायुक्त  आरपी गोस्वामी का  प्रबन्धक समितियों ने स्वागत किया  मण्डलायुक्त ने अलजामे अतुल अशरफिया  और संस्थापक  हाफिज ए मिल्लत के बारे विस्तार से जानकारी लिए । उन्होंने कहाकि  यह अशरफिया  अंतररास्ट्रीय स्तर पर जाना पहचाना जाता है। यहां आकर खुशी हुई। उन्होंने  दरगाह पहुँच कर चादर चढ़ाई  उसके बाद  अजीजुल मसजिद को निरीक्षण किये।  करीब आधे घंटे के अपने प्रवास में िभिन्न  बिल्डिंगों को दौरा कर बारीकी से  अशरफिया क बारे में जानकारी ली । उनका स्वागत  प्रबन्धक हाजी सरफराज अहमद अंसारी ने किया  और  देर रात   जिलाधिकारी सुहास एलवाई, पुलिस अधीक्षक  दयानद मिश्रा भी  अलजामेअतुल अशरफिया पहुँच कर चादर पोशी किये एवं मुल्क की शान्ति व भाईचारगी  के लिए दुआ किये  । अधिकारीयों  ने कहाकि  हाफिज ए मिल्लत एक महान सूफी संत थे । यहां पहुँच कर  बहुत अच्छा लगा एवं शान्ति मिली ।
अरबी यूनिवर्सिटी अल्जामियतुल अशरफिया मुबारकपुर के संस्थापक हुजूरे हाफिजे मिल्लत अल्लामा शाह अब्दुल अजीज मोहद्विस मुरादाबादी के 41वें उर्स पाक के दूसरे दिन शुक्रवार को चादरपोशी व जायरीनों का तांता लगा रहा। वहीं वि•िान्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने चादरपोशी करके अपनी कामयाबी के लिए उनके मजार पर हाजिरी  दी। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व ब्लाक प्रमुख पति संदीप यादव उर्फ गुड्डू, जिला पंचायत सदस्य विरेन्द्र यादव ने हुजूर  हाफिजे मिल्लत की मजार पर पहुंच कर चादरपोशी की और दुआ मांगी। साथ ही मुकर्रम मलिक, हाजी मुकतदीर अंसारी उर्फ पल्लू, कमलाकांत यादव ने मजार पर चादर चढ़ा कर श्रद्वांजलि अपिर्त की। इसके साथ बसपा विधायक मुबारकपुर शाह आलम गुड्डु जमाली ने भी उर्स में शिरकत की। उनके साथ में उप जिलाधिकारी सदर डॉ अशोक कुमार सिंह, सीओ सदर योगेन्द्र सिंह, सीओ सिटी केके सरोज, एसपी सिटी विपिन तांडा मुबारकपुर कोतवाल संतलाल यादव, एस आई ,राजीव यादव, दिनेश कुमार पाठक, संजय यादव आदि अधिकारी भी  साथ रहे।  रेशमी नगरी मुबारकपुर में जहाँ इस्लामी जगत की प्रसिद्ध शिक्षा  संस्था अरबी  अल जामेअतुल अशरफिया मुबारकपुर के संस्थापक एवं महान सूफी संत हजरत हाफिज ए मिल्लत मौलाना शाह  अब्दुल अजीज मुरादाबादी के 41 वें उर्स पाक एवं जलसा दस्तार बन्दी  सालाना दो रौजा उर्स गुरुवार से आरम्भ  हुआ । मजहबी रंग में डूबे  नगर  में जायरीन की जिसमे देश विदेश के लाखों जायरीनों कसरत ने फजा को रूहानियत से सरोबार कर दिया ।  जो पूरा क्षेत्र मिल्लत मय के नारों से गूंज उठा हर तरफ हाफिज ए मिल्लत के नारों की सदाएं गूंज रही थी ।  उर्स में शामिल होने  के लिए पहुंचे और बीते गुरुवार की रात जलसा में संबोधित करते हुए  पूर्व राज्यसभा  सांसद  मौलाना ओबैदुल्लाह खान आजमी ने  हजारों जायरीनों से खिताब  करते हुए कहा कि हाफिज ए मिल्लत के विचारों को जन जन तक पहुंचाए । क्योकि वह सच्चे देश भक्त  थे और हिन्दू मुस्लिम के एकता के प्रतीक थे । उन्होंने कहाकि आज अशरफिया तरक्की कर रहा है। कहाकि जब जब मुल्क को विदेशी ताकतों से खतरा हुआ तो देश के हिंदू -मुस्लिम सिख ईसाई ने मिल कर लड़ाई लड़ी  है परन्तु आज देश में कुछ संगठन आपस में लड़ाने का कार्य कर रहें है । मगर देश की जनता ऐसे लोगों को सफल नहीं होने देगी। इस अवसर पर अशरफिया के कुलपति  मौलाना अब्दुल हफीज साहब ने संबोधित किया  और  जायरीनों का धन्यवाद दिए ।  जलसे को  मौलाना यासीन अख्तर मिस्बाही दिल्ली ,मौलाना इद्ररीस बस्तवी , मौलाना मुबारक हुसैन मिस्बाही ए मुफ़्ती अब्दुल हक आदि ने भी  संबोधित किया।
उर्स के दूसरे दिन शुक्रवार की दोपहर तीन बजे  हाफिज ए मिल्लत के पुरानी बस्ती से सहजादा  कुलपति  जामिया मौलाना  अब्दुल हाफिज साहब की कयादत में   जुलुस से चादर निकाली गयी जो भारी फोर्स के आगे  चल रही थी।  जुलूस में हजारो  लोगों की मौजूदगी  रही जो नारे लगा रहे थे,  जुलूस  वहां से चल कर छोटी अर्जेंटी होता हुआ  रोडवेज होते हुए  अलजामे अतुल अशरफिया  दरगाह पहुँच कर  फातिया में परिवर्तन हुआ। जुलुस में  अंजुमन गौसिया  एखलाकिया ए इस्लामिया मजहर हक आदि अंजुमनों ने भी   खेराजे अकीदत पेश किया। इस मौके पर चादर चढाने वालों में  जामिया के प्रबन्धक  हाजी सरफराज अहमद  अंसारी ,मुबारकपुर सरार्फा ब्यपार मण्डल अध्यक्ष  सुनील वर्मा, ओझोली के प्रधान रामप्रकाश यादव, सेंट्रल पब्लिक स्कुल के प्रबन्धक अयाज अहमद खान,  युवा बसपा नेता जमशेद आलम अंसारी, महाप्रधान वीरेंद्र यादव, हाजी मो यूनुस अंसारी, महाप्रधान मो. जियाउल्लाह अंसारी, सभासद  मो. सुलेमान अंसारी, अब्दुल्लाह स्कूल के जमीर अहमद अंसारी, गौहर अली अंसारी, हाजी मन्सूर अहमद , डॉ सी यादव आदि लोग तथा अकीदत मंदों ने फातेहा पढ़कर मुल्क की सलामती व अपने कारोबार की तरक्की और परिवार और देश की खुशहाली की दुआ मांगी। समाचार लिखे जाने तक जलसा दस्तार बन्दी जारी था जिसमे देश विदेश के प्रसिद्ध उल्माओं ने भी भाग  लिया  और  तकरीर कर बुराइयों से दूर रहने की बात कही ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment