देवगांव/आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार स्थित एक प्रतिष्ठित बैंक से एक युवक को धक्का मार कर 45 हजार रूपये छिनकर उच्चक्के फरार हो गयें। इस घटना से बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर निवासी ऐजाज पुत्र स्व. फरीद शनिवार को दोपहर में लालगंज स्थित एक प्रतिष्ठित बैंक में 45 हजार रूपये जमा करने के लिए गया था जैसे ही सीढी से चढकर जा रहा था कि सामने से आये दो उच्चकों ने ऐजाज को तेजी से धक्का मार कर 45 हजार रूपये छीनकर फरार हो गये। इस घटना से बैंक में हड़कप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया साथ ही पीड़ित से जानकारी ली। इस संबध में पूछे जाने पर देवगांव कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि कोई रूपये छिनने की बात जानकारी नही है। मै तो लालगंज में बाजार में ही था।
Blogger Comment
Facebook Comment