.

MLA REPORT CARD: क्या अगली बार भी रहेगा आजमगढ़ और समाजवादी पार्टी का साथ ?

आजमगढ़: विधायक  वसीम अहमद बने सर्वश्रेष्ठ विधायक 

आजमगढ़ : आजमगढ़ लाइव ने mlareportcard.com की रिपोर्ट कार्ड का अवलोकन किया और उनकी आजमगढ़  की पूरी रिपोर्ट आपको प्रस्तुत कर रहे हैं।  ख्याल रखियेगा ये रिपोर्ट उक्त वेबसाइट की है आजमगढ़ लाइव की नहीं।   


 2012 का विधानसभा चुनाव आजमगढ़ के लिए बड़ा ही अहम था । नतीजे आए तो समाजवादी पार्टी की बांछे खिल उठीं । जिले की कुल 10 विधानसभा सीटों में से 9 समाजवादी पार्टी के खाते में गईं थीं. बीएसपी सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल कर सकी थी और किसी और पार्टी का तो खाता ही नहीं खुल सका था । शायद यही वजह रही कि जब लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव ने दो सीटों से चुनाव लड़ने का फैसला किया तो उनमें से एक आजमगढ़ भी थी और जब एक सीट छोड़ने की बारी आई तो मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ को बरकरार रखा । 10 में से 9 विधानसभा सीटें और फिर लोकसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी की जीत । आजमगढ़ को सपा का गढ़ कहा जाने लगा है।  अपने सर्वे में वेबसाइट ने श्री वसीम अहमद को अच्छे विधायक  के रूप में नामित किया है। क्योंकि उनके हिसाब से वसीम को 80 प्रतिशत लोग दुबारा चुनना चाहते है। उन्हें करीबी टक्कर देखते दिखे सदर विधायक और मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव।   विधानसभा अध्यक्ष ने वसीम अहमद को इसके लिए सम्मानित भी किया।  

बहरहाल अब बात करते हैं आजमगढ़ में MLAreportCard.com के सर्वे की ।
 
  1. सदर  से समाजवादी पार्टी विधायक दुर्गा प्रसाद यादव को 77 फीसदी लोग  पसंद करते हैं जबकि 23 फीसदी उनसे नाखुश हैं ।सदर में मुख्यमंत्री अखिलेश को दोबारा मौका देना चाहते हैं 70 फीसदी लोग जबकि 30 प्रतिशत ऐसा नहीं चाहते .
  2. गोपालपुर से सपा विधायक हैं वसीम अहमद जिन्हें 80 प्रतिशत लोग आज की तारीख में दोबारा चुनना चाहते हैं।गोपालपुर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 45 प्रतिशत लोग दोबारा मौका देना चाहते हैं जबकि 55 प्रतिशत इसके खिलाफ हैं ।
  3. फूलपुर  से समाजवादी पार्टी विधायक श्याम बहादुर यादव को 60 प्रतिशत लोग आज भी उनके साथ खड़े हैं जबकि 40 फीसदी उनसे नाखुश हैं । फूलपुर में मुख्यमंत्री की लोकप्रियता है 60 फीसदी जबकि 40 फीसदी नहीं चाहते कि उन्हें दोबारा मौका दिया जाए।
  4. सगडी में हमारे सर्वे का सैंपल साइज कम था इसलिए हम उसका नतीजा यहां प्रकाशित नहीं कर रहे हैं।
  5. निजामाबाद से समाजवादी पार्टी विधायक को दोबारा मौका देना चाहते हैं 50 फीसदी लोग जबकि 50 प्रतिशत उनसे नाखुश हैं । बात अगर की जाए अखिलेश यादव को दोबारा चुनने की तो भी 40 फीसदी लोग ही ऐसा चाहते हैं।
  6. मुबारकपुर से बहुजन समाज पार्टी के विधायक हैं शाह आलम ।शाह आलम द्वारा किए गए विकास कार्यों से 70 फीसदी लोग खुश हैं जबकि 30 प्रतिशत ऐसा नहीं सोचते । वहीं मुख्यमंत्री को 55 प्रतिशत लोग दोबारा मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं ।
  7. अतरौलिया से विधायक हैं समाजवादी पार्टी के संग्राम यादव । उनकी लोकप्रियता है 50 फीसदी और इतने ही प्रतिशत लोग उनसे नाखुश भी हैं । अखिलेश को 45 प्रतिशत लोग यहां से दोबारा मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं जबकि 55 प्रतिशत ऐसा नहीं चाहते ।
  8. दीदारगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं आदिल शेख। यहां 50 प्रतिशत ही उनके समर्थन में हैं जबकि 50 प्रतिशत लोग उनसे नाखुश हैं । बात अगर की जाए मुख्यमंत्री की तो 55 फीसदी लोग उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।
  9. मेंहनगर से विधायक हैं समाजवादी पार्टी के बृजलाल सोनकर जिन्हें उनके क्षेत्र की 55 प्रतिशत जनता पसंद करती है यानि वो उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर खुश है। यहां 45 फीसदी लोग ही अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं जबकि 55 प्रतिशत ऐसा नहीं चाहते।
  10. लालगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं बेचई सरोज। सर्वे के नतीजों के आधार पर उनके क्षेत्र के 70 फीसदी लोग उनके कार्यों से खुश हैं जबकि नाखुश लोगों की तादाद है सिर्फ 30 फीसदी ।यहां मुख्यमंत्री की लोकप्रियता है 55 प्रतिशत जबकि 45 फीसदी का कहना है कि वो नहीं चाहते कि अखिलेश दोबारा मुख्यमंत्री बनें।  
MLAreportCard.com का ये सर्वे नवंबर में कराया गया और इसमें समाज के सभी वर्गों से बात की गई ।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment