.

ससुराल में पत्नी के पेट में चाकू से प्रहार कर दिया


फूलपुर (आजमगढ़) : क्षेत्र के मनरा गांव स्थित अपनी ससुराल आए कलियुगी पति ने शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे भोजन लेकर पहुंची पत्नी के पेट में चाकू से प्रहार कर दिया। हमलावर पति की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घायल महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।
 जौनपुर जिले के सरपतहां थानांतर्गत पट्टी नरेन्द्रपुर ग्राम निवासी संदीप राम की ससुराल फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मनरा गांव में स्थित है। पति-पत्नी के बीच हुई अनबन के कारण पिछले एक साल से संदीप की पत्नी नीतू (26) अपने मायके में रह रही है। बताते हैं कि बीते बुधवार को संदीप होली का पर्व मनाने अपने ससुराल आया था। त्योहार बीतने के बाद संदीप अपनी पत्नी नीतू की विदाई के लिए ससुराल वालों पर दबाव बनाने लगा। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे पति-पत्नी के बीच विदाई को लेकर तू-तू, मैं-मै हुई। इसके बाद नीतू पति के लिए भोजन लेकर उसके पास पहुंची तभी संदीप ने नीतू के पेट में चाकू से प्रहार कर दिया। घर में मौजूद परिजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग हमलावर संदीप को पकड़कर बुरी तरह पिटाई किए और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घायल नीतू को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment