आजमगढ़। दि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ की मेहता पार्क में आयोजित ''शताब्दी समारोह'' का उद्घाटन कल 26 मार्च को पूर्वांन्ह 11 बजे उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री रणविजय सिंह करेंगे और कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री संजय मिश्र लोकायुक्त उ0 प्र0 होंगे। यह जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के सचिव दिग्विजय सिंह ने बताया कि दि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का गठन 1915 ई0 में हुआ। गठन के 100 वर्ष पूरे होने पर ''शताब्दी समारोह'' का आयोजन किया गया है। इस समारोह में अधिवक्ताओं की समस्याओं एवं वादकारियों को त्वरित न्याय प्रदान कराने तथा वादों के शीघ्र निस्तारण आदि पर व्यापक चर्चा होगी। इस सम्मेलन में पूर्वी उत्तर प्रदेश के समस्त अधिवक्ताओं, दीवानी न्यायालय आजमगढ़, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़, टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़, दि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ तथा सभी तहसीलों के अधिवक्ताओं को आमन्त्रित किया गया है। दि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, मंत्री दिग्विजय सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्र म पूर्वांन्ह 11 बजे शुरू हो जायेगा। इस कार्यक्रम में आदरणीय सुभाष चन्द्र बोस की सेना के कैप्टन आदरणीय निजामुद्दीन को भी सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में बार कौंसिल के सदस्यगण भी आ रहे हैं। कार्यक्रम में जनपद के नागरिकों से भाग लेने की अपील की गयी है।
Blogger Comment
Facebook Comment