आजमगढ़ : गुड फ्राइडे के अवसर पर होली ट्रिनिटी चर्च में बारह बजे से तीन बजे तक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के महिला, पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे। फादर प्रवीण सोंस ने बताया कि आज के ही दिन प्रभु यीशू मसीह ने अपने आप को मानव जाति की भलाई के लिए बलिदान कर दिया था। उन्होंने मनुष्य जाति को पाप से मुक्ति दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। आज के ही दिन सात वाणी से लोगों को अवगत कराया गया था। मनुष्य की सेवा करें यह उपदेश भी आज ही के दिन दिया गया था। फादर ने बताया कि रविवार को चार बजे भोर में नरौली स्थित कब्रिस्तान में कैंडिल जलाकर प्रार्थना की जाएगी। इस अवसर पर अनिल आजाद तथा डा. रस्तोगी ने लोगों को यीशू के दिए उपदेशों को विस्तार से वर्णन कर तथा गीत के माध्यम से बताया। इस अवसर पर बच्चों-छात्राओं ने गीत भी प्रस्तुत किया।
गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन

Blogger Comment
Facebook Comment