.

पुलिस के सहयोग करने से अपराध पर अंकुश लग सकता है - एसपी


आजमगढ़ :  पुलिस अधीक्षक आजमगढ श्री दयानन्द मिश्र द्वारा थाना-बरदह स्थित ठेकमा बाजार में जनता तथा व्यापार मण्डल के लोगो के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी तथा उपस्थित लोगो की समस्याओं को सुना गया एवं निवारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर आप कभी भी मुझसे सम्पर्क कर सकते हैं।
                पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता द्वारा पुलिस का सहयोग करने से अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। व्यापार मण्डल व स्थानीय जनता द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विपिन ताडा, क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री सुकरमपाल सिंह मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment