.

मारपीट में दो घायल

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बलिया कल्याणपुर गांव में निर्माण कार्य का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। इस घटना में दो लोग घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। 
उक्त गांव निवासी मुसाफिर पुत्र कैलाश प्रजापति रविवार को भवन का दनिर्माण करा रहा था। उसके ईंट के पास ही पड़ोस के कलीम का भी ईंट रखा हुआ था। कलीम ने निर्माण का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। इस घटना में मुसाफिर गंभीर रुप से घायल हो गया जबकि कलीम के पुत्र हातिम को हल्की चोटें आयीं। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हातिम के साथ ही माहताब पुत्र नियाज, नदीम व फहीम पुत्रगण हलीम को हिरासत में ले लिया।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment