.

निजामुद्दीन को दिया जाय देश भक्ति का नेशनल अवार्ड

नेताजी से हटाया जाय वार क्रिमिनल का टैगसम्मान समारोह में खुलकर बोलीं नेताजी की प्रपौत्री




आजमगढ़। नेताजी सुभाष चंद बोस की प्रपौत्री राजश्री ने कहा कि आईएनए की जो धनराशि भारत निर्माण के लिए थी, उसकी खुलेआम लूट हुई है। भारत सरकार कमेटी बनाकर यह तय करे कि उक्त धन की लूट में कौन-कौन से लोग शामिल हैं। साथ ही धनराशि को ब्याज सहित वापस लेकर यह सुनिश्चित करे कि उसका व्यय भारत निर्माण में हो। वे रविवार को शहर के मारवाड़ी धर्मशाला में कल्याण करोति संस्था द्वारा आयोजित नेताजी सुभाष चंद बोस के चालक कर्नल निजामुद्दीन के सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद बोस अभी भी वार क्रिमिनल हैं। सेक्रेटरी जयशंकर प्रसाद ने अपने एक फाइल में साफ कहा है कि नेताजी स्टील ए वार क्रिमिनल इन फाइल्स आफ यूनाईटेड नेशन। भारत सरकार को जितना जल्दी हो पहल करे और जितनी जल्द हो सके नेताजी के ऊपर लगे वार क्रिमिनल के टैग को समाप्त करे। यदि सरकार नेताजी का सचमुच सम्मान करना चाहती है तो उसे यूएस सरकार से वार्ता कर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए और क्रिमिनल वार शब्द को समाप्त करना चाहिए। साथ ही भारत सरकार संसद में विधेयक लाकर आजाद हिन्द फौज के नीतियों को देश में लागू किया जाय। अनीता पॉप के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नेहरू माउंटबेटेन ने इस मामले में उन्हें खड़ा किया। जबकि इस मामले में उन्हें किसी तरह का महत्व देने की जरूरत नहीं है। इस दौरान कर्नल निजामुद्दीन को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि देश भक्ति के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड मिलना चाहिए। यदि देशभक्ति को जिंदा रखना है तो सरकार को ऐसा करना होगा। कर्नल ने खुद तीन गोलियां खाकर नेताजी की जान बचायी थी। वे उनके शारथी की तरह थे। आज निजामुद्दीन इकलौते ऐसे गवाह हैं जिन्हें पता है कि नेताजी की मौत प्लेन दुर्घटना में नहीं हुई थी। उन्होंने कर्नल निजामुद्दीन को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment