सभी प्रमुख मंदिरों में महाशिवरात्रि पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। हर शिव मंदिर के आस-पास महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। भक्तों को कोई दिक्कत न हो इसलिए पुलिस लाइन में लगवाकर दर्शन के लिए भक्तों को भेज रही थी। हर मंदिर के आस-पास विशेष सुरक्षा के इंतजाम किये गए है। भक्तों के साथ किसी भी प्रकार की घटना से निपटने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किये है। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रूप से चलाने के लिए व्यापक इंतजाम हैं। भवरनाथ सहित कई शिवमंदिरों में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया था। हर कोई भगवान शिव की भक्ति में डूबा नजर आया। कुछ शिव मंदिरों पर शाम के समय जागरण का आयोजन किया गया है ।
शिवमय हुआ जनपद, मंदिरों पर उमड़ा भक्तों का रेला

Blogger Comment
Facebook Comment