15 एवं 16 मार्च को होगा आयोजन
आजमगढ़ : प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद में आगामी 15 मार्च एवं 16 मार्च 2016 को समाजवादी विकास दिवस मनाया जायेगा जिसके क्रम में सरकार द्वारा चलायी जा रही जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों से पात्र लाभार्थियों को 15 मार्च 2016 को जिला स्तर पर निर्धारित स्थल आई0टी0आई0 प्रांगण में बृहद स्तर पर लाभान्वित किया जायेगा तथा 16 मार्च 2016 विकास खण्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में लभान्वित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम के तैयारियों के लिए जिलाधिकारी सुहास एलवाई में आज आई0टी0आई0 ग्राउण्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पानी, पण्डाल, साउण्ड, कुर्सी, बैरिकेटिगं, पार्किग तथा शौचालय के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कार्यक्रम को भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों से सम्बन्धित अधिकारियों की समीक्षा बैठक आई0टी0आई0 प्रांगण के हाल में किया। उन्होेने समाजवादी, विधवा, विकलांग, वृद्ध पेंशन के लाभार्थियों को लभान्वित करने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। लोहिया आवास, इन्दिरा आवास, कृषि उपकरण, खाद-बीज, जननी सुरक्षा योजना, कौशल विकास मिशन, स्वंय सहायता समूह के लभार्थियों को ले आने तथा ले जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक गरीब पात्र लाभार्थियों को लभान्वित करना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अवसर पर सूचना विभाग द्वारा चयनित विभिन्न विधाओ के कलाकारों द्वारा शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं का अपने कला के माध्यम से प्रचार-प्रसार करेगें तथा सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित निःशुल्क प्रचार साहित्य का वितरण भी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने अधि0 अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि लभार्थियों में अधिक से अधिक महिलाएं रहेगी। इसलिए पर्याप्त मात्र में पानी तथा शौचालय की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दयानन्द मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी चन्द्रेश चन्द्रा ,परियोजना निदेशक एसके पाण्डेय, जिला सेवायोजन अधिकारी मनिराम यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रामकृष्ण वर्मा, उप निदेशक कृषि आर0बी0 सिंह, अधि0 अधिकारी नगरपालिका ओम प्रकाश, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी विनोद श्रीवास्तव सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थें।

Blogger Comment
Facebook Comment