.

चोरो ने 50 हज़ार का माल पार किया

बरदह (आजमगढ़) : स्थानीय कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के निकट राज वीडियो मि¨क्सग लैब की छत पर लगे इक्जास्ट फैन को तोड़कर अंदर घुसे चोर दस हजार नकदी समेत 50 हजार के माल पर हाथ साफ कर दिए।बरदह थाना क्षेत्र के सरावां गांव निवासी राम किशुन विश्वकर्मा की कस्बे में अगल-बगल दो दुकानें हैं। इनमें एक में मि¨क्सग लैब व दूसरे में टेपरिकार्डर की दुकान है। रोज की तरह दिन भर कार्य करने के बाद शाम को दुकान बंद कर रामकिशुन घर चला गया। शिवरात्रि के दिन पूजा पाठ कर सुबह 11 बजे जब दुकान खोला तो सारे सामान बिखरे पड़े थे। काउंटर चेक किया तो उसमें से दस हजार रुपये, चार वीडीओ कैमरा, सात टेप रिकार्डर व छोटे कीमती सामान गायब थे। चोर दुकान के ऊपरी हिस्से में लगे इक्जास्ट फैन को तोड़कर छेनी-हथौड़ी से दीवाल चौड़ाकर उसमें अंदर घुसे और 50 हजार का माल पार कर दिया। घटना की बाबत दुकानदार ने बरदह थाने में तहरीर दी। इस पर थानाध्यक्ष नागेश उपाध्याय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment