
आजमगढ़.: रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार में सोमवार की भोर मेें बस और ट्रक की आमने सामने हुई टक्कर में बस चालक की मौके पर मौत हो गयी जबकि परिचालक सहित आधा दर्जन यात्री घायल हो गये। स्थानीय लोगों को दोहरीघाट व गोरखपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दोहरीघाट डिपो की बस इलाहाबाद से सवारी लेकर गोरखपुर जा रही थी। सोमवार की भोर में करीब पांच बजे वह रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार के पास पहुंची तभी गोरखपुर की तरफ से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर बस में सामने से टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बस चालक श्रीकांत यादव 35 पुत्र ठाकुर यादव निवासी भैसा खरक थाना दोहरीघाट जनपद मऊ की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि परिचालक हरेंद्र सिंह पटेल 40 पुत्र लक्ष्मण पटेल निवासी कइतापार थाना जीयनपुर कोतवाली सहित आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये।जानकारी के अनुसार मृतक संविदा पर 2013 मे दोहरीघाट जिला मऊ डिपो मे नियुक्त था परिजनो का कहना है तीन भाईयो मे सबसे छोटा था बीच वाला भाई श्रीकिशुन सऊदी अरब रहता था। जनवरी 2002 मे सऊदि मे अचानक उसकी मौत हो गयी तो परिजनो ने उसकी पत्नी प्रभावती से श्रीकांत यादव की शादी करा दिया था। दुर्भाग्य से प्रभावती दुबारा विधवा बन गयी। मृतक की 06 पुत्रियॉ हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस के बाहर निकाला गया और उन्हें उपचार के लिए दोहरीघाट भेज दिया गया। कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
Blogger Comment
Facebook Comment