.

एक हफ्ते में हुई तीन बच्चों की हत्या , मेहनगर में कुएं में मिला बालक का शव

पुलिस नहीं कर सकी है किसी भी घटना का खुलासा तीनो                                                  बच्चों की हत्या का तरीका लगभग एक सा  


आजमगढ़. वैवाहिक समारोह से अगवा किये गये बच्चे की हत्या कर बदमाशों ने शव कूंए में फेंक दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है। बच्चे के पिता द्वारा दिये गये संदिग्ध नंबर की जांच में पुलिस जुट गयी है। एक हफ्ते में जिले में तीन बच्चों की हत्या हो चुकी है लेकिन पुलिस है कि हत्या की वजह तक नहीं तलाश सकी है।  अब ये महज संयोग मन जाए की किसी सनकी की करतूत।  जानकारी के अनुसार मेंहनगर थाना क्षेत्र के वृजभानपुर गांव निवासी देवलास गौड़ चार मार्च को अपने पोते विशाल 11 पुत्र शिवलाल गौड़ के साथ पास के गांव दौलतपुर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। वैवाहिक कार्यक्रम से किसी ने विशाल को अगवा कर लिया था। इसके बाद से ही उसकी तलाश जारी थी। विशाल के अगवा होने के दूसरे दिन ही शिवलाल के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया लेकिन उस समय शिवलाल फोन रिसीब नहीं कर सका। बाद में उसने फोन किया तो नंबर स्वीच आफ मिला। पीडित परिवार को इसी नंबर वाले व्यक्ति पर शक शुरू से ही था। उधर सोमवार की सुबह करीब नौ बजे दौलतपुर गांव के लोग सिवान में जा रहे थे तो उन्हें कूुए से दुर्गध उठती एहसास हुई जब लोगों ने करीब जाकर देखा तो उसमें एक लाश तैर रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकाला गया।
परिवार के लोगों ने शव की पहचान विशाल के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम मे लिए भेज दिया। बता दें कि इसी तरह मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव निवासी अबूजर बीते 27 फरवरी को मुबारकपुर कस्बा के पूरा खिजिर निवासी अपने मित्र बलीउल्लाह के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार सहित आया था। उसी दिन अपरान्ह करीब 2 बजे उसका तीन वर्षीय पुत्र जुलकरनैन अचानक गायब हो गया था। इसके बाद तीन मार्च को उसकी लाश गांव के ही पोखरे से बरामद हुई थी। वहीं फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर ग्राम निवासी गया प्रसाद उर्फ रामू गोंड का चार वर्षीय पुत्र नेहाल उर्फ जिगर दो मार्च की दोपहर टाफी खरीदने गया और गायब हो गया।
उसी दिन शाम पांच बजे उसकी लाश जगदीशपुर गांव के पास निर्माणाधीन कृषि मंडल स्थल के समीप खोदे गए नाले में बोरे से बरामद हुई। मासूमों की हत्या कौन और क्यों कर रहा है यह गुत्थी सुलझाने में पुलिस अभी तक नाकाम है  । कारण कि तीनों ही मामलों में परिजन किसी से दुश्मनी न होने की बात कह रहे है। तीनो हत्याओं का तरीका भी लगभग मिलता जुलता है। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment