.

बेलहरी के प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली

बाजार से सामान खरीद वापस लौट रहे थे घर
सरायमीर/आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के रंगहीह गांव के समीप रविवार की  शाम करीब पांच बजे बाजार से सामान खरीदकर वापस घर जा रहे ग्राम प्रधान बेलहरी सुभाष यादव (35) पुत्र विजय बहादुर यादव को मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने गोली मार दिया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए ग्राम प्रधान  को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहाँ उनकी हालत  देख चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी सुभाष यादव 35 पुत्र विजय बहादुर यादव गांव के प्रधान हैं वह दूसरी बार गांव के प्रधान चुने गये हैं। बताया जाता है कि ग्राम प्रधान सुभाष यादव रविवार को अपने घर से नन्दाव बाजार गये थे। शाम को बाजार से सामान लेकर वापस मोटर साइकिल से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही रंगहीह गांव के समीप पहुँचे कि पीछे से आ रहे एक मोटर साइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जब तक लोग मौके पर पहुँचे तब तक बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने घायल ग्राम प्रधान को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया जहां चिकित्सकों ने हालत देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
उधर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर हर पहलू पर जाँच शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment