लगातार छठवें दिन भी बन्द रहा सर्राफा बाजार
आजमगढ़। डाई एवं गलाई केन्द्रीय उत्पादन शुल्क के विरोध में स्वर्ण व्यवसायियों द्वारा छेड़ा गया आन्दोलन सोमवार को छठवें दिन जारी रहा। इस दौरान सर्राफा व्यवसायी अपना-अपना कारोबार बन्द कर जहां प्रदर्शन किया वहीं प्रधानमंत्री का प्रतिकात्मक पुतला फुँककर विरोध जताया। व्यापारियों का आरोप है कि सरकार इनके साथ अन्याय कर रही है शुल्क लगाकर उनके व उनके परिवार को भुखमरी के कगार पर ले जाने का प्रयास कर रही है। बीते सात दिन से वह अपना कारोबार बन्द करके अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके बाद भी केन्द्र सरकार के कान पर जूँ नहीं रेंग रही है। यह सरकार को महंगा पड़ेगा ।व्यपारी नेताओ ने कहा कि सरकार व्यापारियों की सुरक्षा के लिए कोई विशेष नियम नहीं बना पा रही है। उलटे उनका उत्पीड़न कर रही है जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। यदि जरूरत पड़ी तो इसे और तेज किया जायेगा। इस दौरान पदमाकर लाल वर्मा, मनोज बर्नवाल, आशीष गोयल, दिलीप अंगूरिया, संदीप सेठ, मनीष अग्रवाल, विवेकानन्द, राहुल अग्रवाल, संजय जायसवाल, सुबाष चन्द, मुनीब, इन्द्रेश सेठ, जफर एवं समस्त व्यापारी बन्धु शामिल रहे।

Blogger Comment
Facebook Comment