.

रौनापार में स्नातक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 03 गिरफ्तार


आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में बीती रात स्नातक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है । जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात 10.30 बजे गांव के लोग होलिका दहन की तैयारी में जुटे थे। उसी दौरान तीन युवकों गांव के एक घर के बाहर से  19 वर्षीय युवती  को उस समय मुंह दबाकर उठा ले गये जव किसी कार्यवश घर से बाहर निकली। मुंह दबा होने के कारण वह चीख-चिल्ला भी नहीं सकी और तीनों उसे पास में स्थित गेहूं के खेत में सामूहिक दुराचार किये । इसी दौरान पीडि़ता के शोर मचाने पर होलिका दहन में शामिल होने जा रहे लोगों ने आवाज सुनी और उस ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों को दबोच लिया। पीडि़त युवती की हालत देख लोगों का धैर्य जवाब दे गया और लोग तीनों दरिंदो पर टूट पडे। दैहिक समीक्षा के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गये। घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष रौनापर ने किसी तरह ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाये गये आरोपियों को अपनी अभिरक्षा में लिया और थाने लौटे। पीडि़त युवती को महिला पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण हेतु जिला महिला अस्पताल भेजा गया जबकि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की। पकड़े गये आरोपियों में राजू गुप्ता पुत्र गुलाब गुप्ता रौनापार थाना क्षेत्र के बरडीहा, मुन्ना गुप्ता पुत्र चतुरी व रविकांत यादव पुत्र लालधारी बैदौली गांव के निवासी बताये गये है। इस घटना की क्षेत्र में सर्वत्र निंदा हो रही है। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment