.

क्राइम : अलग - अलग तीन किशोरियों का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज

आजमगढ़। रानी की सराय थाने की पुलिस ने बीते दो मार्च को क्षेत्र के बेहता ग्राम से बहला-फुसलाकर अगवा की गई किशोरी के मामले में नामजद किए गए आरोपी के खिलाफ अपरहण की रिपोर्ट दर्ज की है। अपहृता के पिता लोरिक यादव ने गंभीरपुर थाना क्षेत्र के विंद्राबाजार निवासी गब्बर गौड़ के खिलाफ पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के रामपुर ग्राम निवासी शीला देवी का आरोप है कि बीते 19 मार्च को स्कूल गई उसी 17 वर्षीय पुत्री को अज्ञात लोग उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गए। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकामी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। तरवां थाना क्षेत्र के विजयपुर बरहथा ग्राम निवासी नाथू राम का आरोप है कि बीते 17 मार्च की दोपहर गांव का मनीष राम पीडि़त की 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment