.

भाजयुमो ने शहीद दिवस पर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़ : शहीद दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा आजमगढ़ ने जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में रैदोपुर स्थित शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शहीदे आज़म भगत सिंह अमर रहें, भारत माता की जय, बन्दे मातरम् का जयघोष करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा की स्वाधीनता संग्राम की तमाम स्मृतियों में 23 मार्च का विशेष स्थान है। इस दिन भगत सिंह जी,सुखदेव जी व राजगुरु जी, को सांडर्स नामक अंग्रेज अफसर की हत्या और असेम्बली में बम फेकने के आरोप में फांसी पर लटकाया गया था। 21वीं सदी में भी भारतीय समाज भगत सिंह को सिर्फ एक महान शहीद के रूप में देखता है । निश्चित रूप से उनका नाम देश के बड़े शहीदों में सर्वप्रथम लिया जाता है और उनके नाम के आगे शहीदे आज़म लगाया जाता है। लाहौर काण्ड के दौरान अपने मुक़दमे की पैरोकारी भगत सिंह जी खुद करते थे और दिलचस्प यह है की उस समय के बड़े नेता मोतीलाल नेहरू,सुभाष चंद्र बोस और जवाहरलाल नेहरू उन्हें सुनने के लिए स्वयं अदालत में कई अवसरों पर उपस्थित रहें।
भगत सिंह मानते थे की आर्थिक आजादी के बिना राजनैतिक आजादी का कोई औचित्य नही। फांसी पर चढ़ाये जाने से एक दिन पहले उन्होंने कहा था क्रांतिकारी अपनी जान इसलिए देते है की बलिदान से उनका उद्देश्य मजबूत होगा ,वे अपनी जान बचाने की अर्जी नही देते। भगत सिंह जी ,सुखदेव जी व राजगुरु जी हम सभी युवाओ के आदर्श हैं उनके शहीद दिवस पर हम सभी ने संकल्प लिया है की जीवन पर्यन्त देश हित के कार्य में लगे रहेंगे और देश को नई उचाईयो पर लेकर जाना ही हमारे जीवन का लक्ष्य होगा ।
इस अवसर पर जिला मंत्री मानस राज सिंह, जिला संयोजक अनुभव सिंह ,मयंक श्रीवास्तव,विशाल श्रीवास्तव,कुशल सिंह गौतम, आदित्य पाण्डेय,दीपक मिश्रा, शुभम सिंह, आकाश सिंह बोनी, बबलू सोनकर बीडीसी, बबलू यादव व दर्जनों अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment