तीन की हालत गंभीर हायर सेंटर रेफर
मारपीट की दो घटनाओं में तीन घायल
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार में बुधवार को होली के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा अंधाधुंघ फायरिंग की गई जिसमें छह लोग घायल हो गये। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां तीन की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दो और स्थानों पर हुई मार पीट में तीन लोग घायल हो गये। सभी का उपचार चल रहा है।
बतातें हैं कि बनकटा बाजार में अपराह्न तीन बजे कुछ युवक होली पर डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। तभी पूर्व प्रधान बनकटा वंशगोपाल 40 पुत्र श्याम सुंदर ने डीजे बंद करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष फायरिंग शुरू कर दिये। गोली लगने से एक पक्ष के वशगोपाल, कुन्दन मोदनवाल 20 पुत्र विनोद मोदनवाल व दूसरे पक्ष के रितेश सोनकर 15 पुत्र राजेश सोनकर, अंतिमा 16 पुत्री बेलास सोनकर व रोशनी सोनकर 16 पुत्री किशोर सोनकर व खैरघाट निवासी जोखन प्रजापति 35 पुत्र सूर्यभान गंभीर रूप से घायल हो गये। गोली चलने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है। वहीं दूसरी तरफ वंश गोपाल सहित तीन घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इसी क्रम में मेंहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की दोपहर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान लाठी डंडे से हुई मारपीट में सन्नी 20 पुत्र सिंहासन, मेंल्हू 20 घायल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर लिया है। घायलों का उपचार चल रहा है। इस थाना क्षेत्र के कटाई गांव में होली पर रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दारा सिंह 20 पुत्र दिवाकर को मारपीटकर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment