.

रौनापार में शव सड़क पर रखकर हंगामा

घंटों यातायात रहा ठप, अधिकारियों के समझाने पर समाप्त हुआ जाम

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार में होली के दिन हुई गोलीबारी में किशोर की हुई मौत से नाराज स्थानीय लोगों ने गुरुवार की दोपहर शव सड़क पर रखकर आवागमन ठप कर दिया। घटना की जानकारी होने पर कई थानों की पुलिस, सीओ सगड़ी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। बता दें कि बुधवार की अपरान्ह 3 बजे डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गये थे। इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा की गयी फायरिंग में छह लोग घायल हो गये थे। उपचार के दौरान देर रात 15 वर्षीय रितेश की मौत हो गयी थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव बनकटा बाजार पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर नारेबाजी की। जानकारी होने पर सीओ सगड़ी राधेश्याम, एसओ बिलरियागंज रूपेश सिंह, रौनापार मिथिलेश मिश्रा, जीयनपुर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि इस मामले में आरोपित उपचाराधीन वंशगोपाल को हिरासत में ले लिया गया है। उसके दो पुत्रों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा। अधिकारियों ने पीडि़त परिवार को सरकार से अनुमन्य सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment