अंबारी: आजमगढ़ : मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय अंबारी प्रथम में सर्व शिक्षा अभियान के तहत उनके पिता मुंशी गया प्रसाद यादव की समृति में आधुनिक सुख सुविधाओं से युक्त बने अतिरिक्त कक्षा कक्ष का उदघाटन दोपहर में किया। इस दौरान उन्हें अपने बचपन के दिनों को याद भी किया। गांव में पहुंने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से काफी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई थी।
अतिरिक्त कक्षा कक्ष के उदघाटन समारोह के दौरान महामहिम ने क्षेत्रीय लोगों को भरोसा दिलाया कि 6 माह के अन्दर ही क्षेत्र में लडकों के लिए महाविद्यालय की नीव पड़ जायेगी। इसके लिए जमीन सहित विभिन्न मुददों पर चर्चा चल रही है। मेरे मन में काफी दिनों से यह बात चल रही थी। लेकिन कई समस्याओं के चलते बालकों के लिए महाविद्यालय नहीं बन सका। उन्होंने विद्यालय में बीती बचपन की यादें भी लोगों से साझा किया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश यादव की सराहना की। इसके साथ ही विद्यालय के सभी अध्यापकों से मिलकर बच्चों की शिक्षा पर जोर देने की बात कही। इसके पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने राज्यपाल को बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव, पूर्व सांसद एवं गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, लालधारी यादव, राजकुमार पाण्डेय, गणेश प्रजापति, डां सुभाष, डां नन्दकिशोर यादव, रामअवध यादव, चन्द्रपाल सिंह यादव, ज्ञानू सिंह, रफीक अहमद, मो शाहिद आदि रहे।
वहीँ अम्बरी में गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में राज्यपाल रामनरेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। इस दौरान उन्होंने पिछले साल महाविद्यालय में सबसे अधिक अंक पाने वाली छात्रा रंजना यादव को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्राचार्य डां जयसिंह, डां उदयभान यादव, डां दीपा वर्मा, एसडीएम अमृतलाल बिन्द, पूर्व प्रधानाचार्य रामनरायन, डां स्मिता, डां नन्दलाल चैरसिया आदि रहे।

Blogger Comment
Facebook Comment