.

समाज सेवी पारस नाथ विश्वकर्मा पंच तत्व में विलीन

अंतिम यात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम 


आजमगढ़ : बसपा सरकार के पूर्व मंत्री डा0 कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के पिता डा0 पारस नाथ विश्वकर्मा का निधन शुक्रवार को अपराहन लखनऊ स्थित पी0जीर्0आई  में हो गया। जिनका शव शुक्रवार की देर रात बिन्द्राबाजार स्थित उनके आवास पर लाया गया। सूचना मिलते ही उनके आवास पर शोक सम्वेदना व्यक्त करने  वालों का तांता लगा रहा।  वहीँ शनिवार  को उनका अन्तिम संस्कार बनारस में किया गया। अन्तिम संस्कार के पूर्व उनकी शव यात्रा बिन्द्राबाजार में निकाली गयी जो उनके आवास से होते हुये पारस कन्या इण्टर कालेज तक गयी जहाँ हजारों की भीड़ में शव यात्रा के समय पूरे बिन्द्राबाजार में जाम की स्थिति हो गयी। सभी लोग शोकाकुल थे और बिन्द्राबाजार में दूकानें भी बन्द रही।  
बताते है कि बिन्द्राबाजार में शिक्षा के क्षेत्र में मालवीय कहे जाने वाले समाज सेवी के रूप में डा.0 पारस नाथ विश्वकर्मा उम्र 85 पुत्र तिलेश्वर विश्वकर्मा मूल रूप से गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर निवासी थे इनकी शिक्षा दिक्षा कानपुर में हुयी इनके पिता तिलेश्वर विश्वकर्मा कानपुर में अर्डिनेंस फैक्ट्री में रहते थे सन् 1961 में यह बिन्द्राबाजार में आकर बस गये। और यही से उन्होंने डाक्टरी पेशा से  लोगों की सेवा करते रहे उस समय बिन्द्राबाजार काफी पिछड़ा क्षेत्र था।  क्षेत्र  के विकास के लिए उन्होने सन् 1968 में पारस जूनियर हा0 बाद में पारस कन्या इण्टर कालेज बिन्द्राबाजार, रामदेई देवी कन्या जूनियर हा0 दयालपुर और  रमई बाबा जूनियर हा0 जाफरपुर की स्थापना कर शिक्षा से जोड़ने का योगदान दिया इसके अलावा क्षेत्र के विकास हेतु बिन्द्राबाजार में हाईडिल , पोस्ट आफिस व बैंक आदि विकासत्मक कार्यो के योगदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। साथ ही साथ पारस पेट्रोल पम्प बिन्द्राबाजार और प्यारी देवी सर्विस स्टेशन सैद्वारा भी स्थापित किया। वह अपने पीछे चार पुत्र एवं दो पुत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गये। इनके निधन से समाज में अपना हार्दिक हमदर्द खो दिया। शोक सम्बेदना देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर , पूर्व सांसद डा0 बलिराम , पूर्व सांसद रमाकान्त यादव , बसपा जोन कोर्डिनेटर, हरिशचन्द्र गौतम, पूर्व मंत्री विद्या चैधरी , पूर्व विधायक भोला पासवान, हरिप्रकाश मास्टर , सरोदय पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक राजेन्द्र यादव, इशान पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक अशोक श्रीवास्तव, अंसार मास्टर , डा0 एस0पी0 यादव , अपर आयुक्त अनिल मिश्रा , पूर्व एमेलसी कैलाश यादव, मुस्तनीर फराही , अशरफ कमरावां , आफताब आलम , प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 शिद्धार्थ शंकर , राशिद प्रधान , अशोक मिश्रा , रामअवतार स्नेही ,सुधीर सिंह , प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष जियालाल यादव , मो0 ताहिर उर्फ मुन्नु , खालिद बिस्मिल्लाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एकबाल अहमद , रामनयन यादव , दयाराम यादव , डा0 कैलाश , शिवबचन यादव, राणा प्रताप आदि लोग मुख्य रूप से थे।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment