.

मुंबई की ईरानी कप टीम के लिये खेलेगा आजमगढ़ का बद्रे आलम

चयन पर जनपद के देवगांव क्षेत्र मे खुशी की लहर 

रणजी ट्रॉफी विजेता मुंबई टीम में शामिल था बद्रे आलम 


देवगांव/आजमगढ़: अब तक जहां राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट मे बड़े शहरों के सुविधा संपन्न प्रतिभाओं का  ही वर्चस्व अधिक देखने को मिलता था वहीं हाल के कुछ वर्षों मे छोटे शहरों तथा ग्रामीण स्तरीय खिलाडि़यों को भी अवसर मिलने लगा है। और वे अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर पर चमक भी बिखेर रहे हैं। आजमगढ़ जनपद तो इसमें सबसे आगे बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रिय क्रिकेट में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले आज़मगढ़ियो में सरफराज खान, इकबाल अब्दुल्ला, प्रवीण दुबे आदि के साथ अब बद्रे आलम भी शामिल है। रणजी ट्राफी कप पर 41 वीं बार कब्जा करने वाली मुंबई की टीम मे आजमगढ के देवगांव क्षेत्र का बसही अकबालपुर निवासी बदरेआलम उर्फ अशरफ भी शामिल था। उसकी खेल प्रतिभा को देखते हुये प्रतिष्ठित ईरानी कप के लिये चयनकर्ताओं ने उसे मुंबई की मुख्य एकादश मे स्थान दिया है। इस चयन पर जहां उसके जिले आजमगढ़ मे लोग प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं वहीं उसके गांव के आस पास खुशी की लहर दौड़ गयी। उल्लेखनीय है कि बदरे आलम उर्फ अशरफ का चयन मुंबई की उस टीम मे हुआ है जो शेष भारत के विरूद्ध 6 मार्च को अपना मैच खेलेगी।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment